पाकिस्तान के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि युद्ध भारत और पाकिस्तान के लिए विकल्प नहीं है। उनका देश मानता है कि कश्मीर मुद्दे सहित सभी द्विपक्षीय विवादों को बातचीत के जरिये हल करने की जरूरत है।
अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने कहा ‘युद्ध कोई विकल्प नहीं है। कारण यह है कि दोनों ही देशों को आर्थिक विकास की जरूरत है और उन्हें लोगों के कल्याण के लिए काम करना है।’ जिलानी शनिवार को विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना बैठक से इतर बोल रहे थे।
जिलानी ने कहा, ‘युद्ध के बारे में सोचना कल्पना से परे है। इसलिए पाकिस्तान की सरकार का यह मानना है कि कश्मीर सहित सभी मुद्दों का हल अंतरराष्ट्रीय वैधता के अनुसार बातचीत के माध्यम से होना चाहिए।