अमेरिका के चिली रेस्टोरेंट में वेटर ग्रेगोरी लामिका ने एक ग्राहक की शिकायत पर गुस्सा होकर उसके ड्रिंक में थूक मिला दिया।
दरअसल ग्राहक केनेथ येरडान अपनी पत्नी के साथ चिली रेस्टोरेंट में डिनर की लिए आए थे। केनेथ ने शिकायत की थी वोटर ने डिनर में उन्हें अधपके ब्रोकली परोसे और मांगने पर चिप्स भी नहीं दिए। इस पर रेस्टोरेंट के मालिक की तरफ से वेटर को डांट पिलाई गई। इससे चिढ़े वेटर ने ग्रोगोरी ने डिनर के बाद केनेथ के ड्रिंक में थूका और उन्हें परोस दिया।
केनेथ ने खाना खत्म किया और ड्रिंक लेकर गाड़ी से घर लौटने लगे। रेस्टोरेंट से बाहर आकर जब केनेथ गाड़ी चला रहे थे तभी उन्हें अपनी ड्रिंक का टेस्ट कुछ खराब सा लगा। इसके बाद उन्हें कुछ थूक के कुछ अंश दिखाई दिए।
केनेथ ने वापस रेस्टोरेंट जाकर ग्रेगोरी की शिकायत की लेकिन वो मुकर गया। इस पर रेस्टोरेंट भी वेटर के पक्ष में आ गया।