फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हैक करने की साजिश में पुतिन भी थे शामिल: रिपोर्ट

Thu, 15 Dec 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty image
विज्ञापन
अमेरिका ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चुनाव को प्रभावित करने के लिए रूस पर हैंकिंग के आरोप लगाए थे। लेकिन अब अमेरिका के खुफिया अधिकारियों का मानना है कि हिलेरी क्लिंटन से बदला लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैकिंग में व्यक्तिगत तौर पर शामिल थे। 
विज्ञापन


एनबीसी न्यूज ने दावा किया कि खुफिया अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने जो नया आकलन किया है उसमें उन्हें पूरा यकीन है। अमेरिका के टेलीविजन नेटवर्क ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने यूएस डेमोक्रेट्स की व्यक्तिगत तौर पर हैकिंग के निर्देश दिए था।

पिछले हफ्ते वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सीआईए का मूल्यांकन है कि रूस ने राष्ट्रपति चुनाव रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में करने के लिए अमेरिकी लोगों और संस्थानों के ईमेल हैक किए थे।
विज्ञापन


पुतिन का क्लिंटन से यह कथित बदला इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि 2011 में रूस के संसदीय चुनाव में अमेरिका की तब विदेश मंत्री रहीं हिलेरी क्लिंटन ने सार्वाजनिक रुप से पुतिन पर चुनावों की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े किए थे। खुफिया अधिकारियों ने एनबीसी से कहा कि पुतिन का इस कथित हैकिंग में शामिल होना उनका क्लिंटन से बदला लेने के लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें