फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में ट्रंप के समर्थन में रैली के दौरान हिंसा

Mon, 27 Mar 2017 03:37 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी/लॉस एंजिल्स। दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आयोजित रैली में उस समय हिंसा शुरू हो गई, जब एक नकाबपोश व्यक्ति ने आयोजक महिला पर काली मिर्च का पाउडर स्प्रे कर दिया। बताया जाता है कि इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने महिला को घेर लिया था।
विज्ञापन


यह घटना लॉस एंजिल्स के निकट बोल्सा चीका स्टेट बीच हुई। घटनास्थल से फेसबुक पर डाले गए वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति, स्प्रे करने वाले नकाबपोश हमलावर को पीट रहा है। इसी वीडियो में नकाबपोश बच कर भाग भी जाता है। आयोजक जेनिफर स्टर्लिंग ने लॉस एंजिल्स टाइम्स को बताया कि 12 लोगों द्वारा किया गया यह हमला उन पर अचानक हुआ था। हटिंगटन बीच फायर विभाग के मुताबिक इस झड़प में कोई भी घायल नहीं हुआ।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। यद्यपि ‘द टाइम्स’ के मुताबिक कैलिफोर्निया राजमार्ग पर गश्त लगा रही पुलिस ने एक नकाबपोश को उसके भागने के तुरंत बाद ही पकड़ लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका में ट्रंप के समर्थन में आयोजित दर्जनों रैलियों में से यह मार्च एक था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर रैलियों में शामिल हुए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आश्चर्यजनक समर्थन, हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें