Vanessa Trump and Donald Trump Junior
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी वेनेसा ट्रंप का तलाक हो सकता है। पेशे से मॉडल रहीं वेनेसा ने ट्रंप जूनियर से निर्विरोध तलाक की मांग कर रही हैं। गुरुवार को कोर्ट में दर्ज दस्तावेजों से यह बात सामने आई है। तलाक की शिकायत का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और वेनेसा ट्रंप दोनों की उम्र 40 साल है और दोनों के पांच बच्चे हैं।
ट्रंप संगठन में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर एक कार्यकारी अधिकारी है। ट्रंप संगठन से तत्काल टिप्पणी के लिए ई-मेल के जरिये अनुरोध किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अदालत में दर्ज कागजात में दंपति के वकीलों के नाम शामिल नहीं थे।
वेनेसा ट्रंप की डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ सगाई और शादी न्यूयॉर्क में अखबारों के आकर्षण का विषय रहा था। हालांकि उस वक्त उनके ससुर डोनाल्ड ट्रंप ने राजनीति में प्रवेश नहीं किया था।
उनकी सगाई के समय ऐसी खबरें खूब बढ़चढ़ चर्चा में रहीं कि किस तरह ट्रंप जूनियर ने न्यूजर्सी में एक जवाहरात कारोबारी की ओर से मुफ्त दी गई हीरे की अंगूठी स्वीकार कर ली। और इसके बदले में ट्रंप ने उनकी दुकान के बाहर अपनी शादी के इजहार का सीन टीवी कैमरों और पत्रकारों के सामने दोहराया था।