फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका परेशान, कहीं आतंकियों के हाथ न लग जाएं पाक के परमाणु हथियार

Sat, 26 Aug 2017 05:11 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
पाकिस्तान को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बताने के बाद अमेरिका ने आशंका जताई है कि कहीं पाक में मौजूद परमाणु हथियार और सामग्री आतंकी समूहों के हाथ नहीं लग जाएं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि सामरिक हथियारों के विकास के साथ-साथ अमेरिका की यह चिंता और गहरी हो गई है। 
विज्ञापन


Read Also: बांग्लादेश में अमेरिकियों को मिल रही आतंकी धमकी, यूएस ने जारी की यात्रा चेतावनी

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दक्षिण एशियाई रणनीति के इस बेहद संवेदनशील हिस्से पर संवाददाताओं से बात करते हुए अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ट्रंप सरकार इस बात को लेकर चिंतित है कि पाक परमाणु हथियार और सामग्री आतंकी समूहों के हाथ लग सकती है।

उन्होंने बताया कि व्यापक समीक्षा के दौरान सबसे बड़ा मसला यहां पनप रहे परमाणु हथियारों से जुड़ा खतरा है जो लगातार चर्चा का विषय बन रहा है और अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है। सोमवार को ट्रंप द्वारा घोषित दक्षिण एशियाई रणनीति में भी परमाणु हथियारों के गलत हाथों में जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


अमेरिका इसलिए भी चिंतित है क्योंकि भारत और पाक में परमाणु हथियार युद्ध के मैदान में उपयोग करने के लिए बनाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस नीति में परमाणु संपन्न भारत और पाकिस्तान के बीच गहरे हो रहे तनाव को प्राथमिकता दी जा रही है और उन तरीकों पर विचार किया जा रहा है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव खत्म किया जा सके।

साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य मुकाबले से भी बचा जा सके। अधिकारी के मुताबिक इस दक्षिण एशिया की नीति में भारत-पाक के बीच भरोसा पैदा करने के उपायों पर गौर किया गया है।

Read Also: अमेरिका के दबाव से बौखलाया पाकिस्तान, पीएम अब्बासी ने बुलाया संसद का संयुक्त सत्र

इन देशों को बातचीत के लिए प्रोत्साहित करना भी इस नीति का ही एक हिस्सा है। हाल ही में अमेरिकी विशेषज्ञ स्टीफन टैंकल ने भी अमेरिकी सुरक्षा केंद्र को लिखा था कि भारत-पाक में परमाणु तनाव कम करने व आतंकी हमलों को रोकने में अमेरिका का हित शामिल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें