फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H1-B वीजा के लिए रद्द होंगे एक से ज्यादा आवेदन, अमेरिका ने दी चेतावनी

Fri, 30 Mar 2018 08:07 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
h1b visa
विज्ञापन

यदि कोई बार-बार एच-1 बी वीजा के लिए आवेदन करता है तो उसकी अर्जी खारिज भी हो सकती है। अमेरिका में काम कर रहे बाहर के लोगों को सरकारी एजेंसी ने यह चेतावनी दी है। यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने संकेत दिए हैं कि बार-बार वीजा आवेदनकर्ताओं की अर्जी की सख्ती से जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


यूएससीआईएस ने कहा है, कोई भी शख्स किसी कंपनी की ओर से एक विषय के तहत ही फार्म भर सकता है। कई बार कोई कर्मचारी एक ही कंपनी की तरफ से अलग-अलग जॉब पोजिशन के लिए आवेदन भी देता है ताकि वीजा मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएं, लेकिन संस्था ने ऐसी गलतियां नहीं करने की अपील की है। वित्तीय वर्ष 2019 के लिए एच-1 बी वीजा फार्म 2 अप्रैल से भरे जाएंगे। 

घट जाएगा विदेशी प्रतिभाओं का अमेरिका के प्रति आकर्षण
अमेरिकन इमिग्रेशन काउंसिल निकाय ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को कामकाजी वीजा देने का प्रावधान खत्म करने से विदेशी प्रतिभाओं के लिए अमेरिकी आकर्षण काफी कम हो जाएगा। 
विज्ञापन


काउंसिल की यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है जब मौजूदा ट्रंप प्रशासन ने इसे खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के दौरान 2015 में एच-बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को भी कामकाजी वीजा देने का प्रावधान शुरू किया गया था।

सिलिकॉन वैली के अलावा भी हैं रोजगार के अवसर : प्यू रिपोर्ट
एक अन्य रिपोर्ट में प्यू रिसर्च सेंटर ने कहा है कि 2010 से 2016 के बीच एच-1 बी वीजा धारकों को टैक्सास तथा पूर्वी तट के शहरों में रोजगार के सर्वाधिक अवसर मिले हैं।

यह रिपोर्ट उस प्रचलित धारणा के खिलाफ है जिसके अनुसार माना जाता है कि एच-1 बी वीजा धारकों को रोजगार के सर्वाधिक अवसर सिलिकॉन वैली में मिलते हैं।इस तरह के वीजा के प्रावधानों को कड़े किये जाने से भारतीय पेशेवरों के सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंकाएं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें