फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जैसा परमाणु करार पाक से नहीं करेगा अमेरिका

Sat, 24 Oct 2015 10:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि भारत के साथ हुए परमाणु करार की तरह उसकी पाकिस्तान के साथ परमाणु करार करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


साथ ही इस बारे में अमेरिका मीडिया में आई खबरों को पूरी तरह असत्य करार दिया गया। बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ न तो 123 समझौते पर और न ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में उसे छूट दिलाने के बारे में कोई बात की है।

पाकिस्तान के साथ परमाणु करार होने की संभावना संबंधी खबरों को लेकर पूछे जाने पर नाम नहीं छापने की शर्त पर अधिकारी ने यह बात कही।
विज्ञापन

पाकिस्तान मीडिया फैला रही गलत खबर

उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस तरह के परमाणु करार की बात सामने आई है वैसा कुछ भी नहीं है। मीडिया में ऐसी खबरें थी कि 10 साल पहले भारत के साथ हुए नागरिक परमाणु करार की तरह पाकिस्तान से भी करार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि मीडिया में पाकिस्तान के साथ भारत जैसे परमाणु करार की जो बात कही गई है वो पूरी तरह से गलत है।

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक परमाणु सहयोग में रुचि दिखाई है और दोनों देशों के नेता पाकिस्तान के परमाणु सुरक्षा पर चर्चा की है, जो एक सतत चलने वाली वार्ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें