अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को आईएसआईएस को पूरी तरह से खत्म करने का निर्देश दिया है। उन्होंने हुए कहा कि इस आतंकवादी समूह के साजिशकर्ता किसी भी देश में हों, अमेरिका उन्हें नहीं छोड़ेगा।
अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक में ओबामा ने इस्लामिक स्टेट को कमजोर करने और नष्ट करने के लिए अमेरिकी अभियान तेज करने पर चर्चा की।
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने जोर दिया कि अमेरिका जहां भी जरूरी होगा, वहां किसी भी देश में आईएसआईएल (आईएसआईएस का अन्य नाम) के आतंकी साजिशकर्ताओं का मुकाबला करना जारी रखेगा।