अमेरिका ने परमाणु हथियारों की खरीद-फरोख पर पाकिस्तान और सऊदी अरब को कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी चेताया कि अगर सऊदी अरब और पाकिस्तान आपस में परमाणु हथियारों का कारोबार करते हैं, तो इनको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों को हासिल करने की किसी भी तरह की योजना पर आगे बढ़ने पर सऊदी अरब को परमाणु अप्रसार संधि के तहत बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
सऊदी अरब की ओर से पाकिस्तान से परमाणु हथियारों को खरीदने की कोशिश
करने की खबरें मीडिया में आने के बाद केरी ने यह कड़ी चेतावनी दी।