सीनेट की प्रवर समिति की सुनवाई के सामने डैन कोट्स ने कहा कि इस्लामाबाद के समर्थित आतंकी समूह भारत और
अफगानिस्तान पर हमला करने की योजना बनाने की कोशिश जारी रखेंगे। वह पाकिस्तान को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाए रखेंगे। बिना किसी आतंकी संगठन का जिक्र किए उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में भारत और पाकिस्तान का तनाव बढ़ेगा।
पाकिस्तानी आतंकी समूहों के किसी हमले का हवाला दिए बिना कोट्स ने सीनेटरों से कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों एशियाई देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। भारत और पाक के संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे। नियंत्रण रेखा पर हिंसा जारी रहेगी और अगर भारत में कोई बड़ा आतंकी हमला या एलओसी पर हिंसा की बड़ी घटना होती है तो इसके बढ़ने का जोखिम ज्यादा है।
कोट्स के मुताबिक, भारत और चीन के बीच तीन महीने तक चले दोकलम गतिरोध को बातचीत से हल किए जाने के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे। उन्होंने कहा, प्रॉपर्टी सेक्टर के ठंडा रहने से चीन की विकास दर में कमी आ सकती है। वहीं कर प्रणाली में बदलाव और नोट बंदी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल आने की उम्मीद है।