अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ओरविल के पास सबसे बड़ा बांध फटने की कगार पर है। बांध के पास बड़ी संख्या में भारतवंशी लोग रहते हैं। बांध के डैमेज होने के बाद आपातकाल स्थिति में आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक कैलीफॉर्निया के यूबा शहर में क्षतिग्रस्त ओरविल बांध के टूटने के डर से 1 लाख 30 हजार लोगों को आसपास के इलाकों से हटाया गया है। बांध के आसपास के इलाके भारतीय मील के लोग रहते हैं जिनमें 13 फीसदी पंजाबी, सिख लोग रहते हैं।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बांध में एक बड़ा छेद हुआ है। अब इसके टूटने के आसार हैं। खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक हेलीकॉप्टर की मदद से पत्थर से भरे कंटेनरों को लीक वाली जगह पर लगाया जा रहा है।
USA: Large population in areas being evacuated is that of Indian origin Americans, appx 13% is of Punjabis/Sikhs #YubaCity #OrovilleDam
— ANI (@ANI_news) February 13, 2017