फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज का सेवानिवृत्ति का एलान, ट्रंप को हो सकता है यह बड़ा फायदा

Fri, 29 Jun 2018 07:02 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में समय-समय पर निजी स्वतंत्रता और संघीय शक्तियों को सीमित करते रहने के पक्षधर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज एंथनी कैनेडी ने रिटायर होने का एलान किया है। इसी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप को सर्वोच्च न्यायालय का झुकाव रूढ़िवाद की तरफ करने का अवसर मिल गया है। नौ सदस्यों वाले सुप्रीम कोर्ट में दूसरे सबसे पुराने जस्टिस एंथनी गत 30 साल से यहां पर हैं।

विज्ञापन


कैनेडी ने कहा, ‘संघीय न्यायिक ढांचे में बीते 43 वर्षों तक देश की सेवा करना सम्मान की बात है। इन 43 वर्षों की सेवा में से 30 साल सर्वोच्च अदालत में दिए हैं।’ कैनेडी जुलाई में 82 साल के हो जाएंगे और 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति लेंगे। उन्हें 1988 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित किया था।

अमेरिकी सर्वोच्च अदालत में पांच नामित जजों में से एंथनी एकमात्र रिपब्लिकन राष्ट्रपति द्वारा नामित हैं जबकि चार जजों को डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतियों ने नामित किया है। उन्होंने कई बार उदारपंथी जजों के पक्ष में आकर फैसले दिए हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा मुस्लिम देशों के नागरिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध का जिन चार जजों ने समर्थन किया था उनमें एंथनी कैनेडी भी शामिल थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कैनेडी की सेवानिवृत्ति की घोषणा के कुछ देर बाद कहा कि वह दूरगामी सोच वाले बेहतरीन जस्टिस रहे हैं। इस पद के लिऐ ट्रंप के उम्मीदवार को सीनेट में 51 मतों की जरूरत होगी। ट्रंप शीघ्र ही इस पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

भारतवंशी अमूल थापर ले सकते हैं एंथनी की जगह
जस्टिस एंथनी कैनेडी के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 लोगों की एक सूची शार्टलिस्ट की है। इस सूची में एक नाम भारतीय मूल के अमेरिकी कानून विशेषज्ञ अमूल थापर भी शामिल हैं। ट्रंप ने कहा है कि कैनेडी की जगह लेने के लिए वे इसी सूची में से किसी एक का चयन करेंगे।

49 वर्षीय अमूल थापर को राष्ट्रपति के सबसे पसंदीदा उम्मीदवारों में से एक माना जाता है। पिछले साल ट्रंप ने थापर को केंटुकी जिले में जज के बतौर नियुक्ति दी थी। वह छठे अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील में रह चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि थापर सीनेट बहुमत नेता मिच मैककोनेल के पसंदीदा हैं और वह भी उन्हें सुप्रीम कोर्ट में लेने की मान्यता देते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें