फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआवे की सीएफओ के विरुद्ध प्रत्यर्पण की मंजूरी देगा कनाडा

Sat, 02 Mar 2019 09:58 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Meng Wanzhou
विज्ञापन

कनाडा ने कहा है कि वह ईरान के साथ होने वाले लेनदेन को लेकर चीनी कंपनी हुआवे की अधिकारी को आरोपों का सामना कराने के लिए उनके खिलाफ अमेरिकी प्रत्यर्पण के अनुरोध की मंजूरी देगा। कनाडाई न्याय मंत्रालय ने कहा कि हुआवे टेक्नालॉजी लिमिटेड की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मेंग वांगझोउ के खिलाफ मामले की समीक्षा के बाद अधिकारियों ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


फोन और इंटरनेट कंपनियों के लिए नेटवर्क उपकरण मुहैया कराने वाले दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी को लेकर मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि कनाडा अपने कानूनों का पालन कर रहा है। मेंग को एक दिसंबर को वेंकुवर हवाई अड्डे से गिरफ्तार करने के बाद कनाडा और चीन के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था। 

इस बीच चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिकी प्रौद्योगिकी विक्रेताओं के एक संभावित प्रतिस्पर्धी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। मेंग हुआवे के संस्थापक की बेटी हैं। उन पर ईरान के साथ कंपनी के लेनदेन पर बैंकों को झूठी जानकारी देने का आरोप है जिन्हें अमेरिका ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन मानता है। वह वेंकुवर में फिलहाल जमानत पर रिहा हैं और बुधवार को अदालत में पेश होने पर प्रत्यर्पण की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


अमेरिका वापस ले अपना अनुरोध : चीन

चीन सरकार ने शनिवार को कहा कि यह मेंग वांगझोउ के अधिकारों के गंभीर हनन का मामला है। चीन ने अमेरिका से अपना प्रत्यर्पण अनुरोध वापस लेने की मांग की है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और कनाडा ने अपने द्विपक्षीय प्रत्यर्पण समझौते का दुरुपयोग किया है। हालांकि प्रत्यर्पण का इस फैसले पर कनाडा के न्याय मंत्री की मंजूरी अनिवार्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें