शीर्ष अमेरिकी सीनेटर जॉन मैकेन ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं। 80 वर्षीय मैक्केन का पिछले हफ्ते ही ब्लड क्लोट का इलाज किया गया था। वहीं इससे पहले बीते शनिवार को उनके कार्यालय ने घोषणा थी कि वह इस हफ्ते सभी सीनेट से दूर होंगे।
फीनिक्स स्थित द मेयो अस्पताल के मुताबिक, उनकी बाईं आंख के ऊपर खून के थक्के से जुड़े एक ट्यूमर (ग्लिब्लास्टोमा) को पिछले हफ्ते निकाल दिया गया है।
US Senator John McCain diagnosed with brain cancer: US Media pic.twitter.com/4x5cgO3dYh
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि 'सीनेटर और उनका परिवार मेयो क्लिनिक केयर टीम के साथ इलाज के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं, जिसमें केमोथेरेपी और रेडिएशन जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं।'
बता दें कि मैक्केन पिछले कई वर्षों से अमेरिका में विदेश नीति और सैन्य मामलों पर बोलने वाली अहम हस्तियों के रूप में जाने जाते हैं।