यूएस के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि ट्रंप और रूस के अमेरिकी चुनावों में दखल के मुद्दे पर चल रही जांच का उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। टिलरसन ने सीएनएन को बताया कि इस जांच का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
टिलरसन का बयान, राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बिल्कुल विपरीत है। ट्रंप ने पिछले महीने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा था कि इस जांच से देश की छवि खराब हो रही है और इससे देश पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
इंटरव्यू के दौरान टिलरसन ने रूस के साथ अमेरिका के संबंधों पर भी बात की। टिलरसन ने कहा कि रूस के साथ यह साल बहुत कठिन रहा। उन्होंने कहा कि हमनें और हमारे राष्ट्रपति दोनों ने ही यह साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध होने चाहिए।
पढ़ें: कांग्रेस की मांग- आप के राज्यसभा प्रत्याशी एनडी गुप्ता का रद्द हो नामांकन
जब टिलरसन से पूछा गया कि क्या रूस नवंबर में होने वाले मध्य चुनावों में दखल देगा, तो टिलरसन ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं।