फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई 96 करोड़ रुपए की पेटिंग लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों ने पाब्लो पिकासो की एक ऑयल पेंटिंग फ्रांस को लौटा दी है। ये पेंटिंग 14 साल पहले पेरिस के म्यूजियम से चोरी हो गई थी। ला कॉयफियूस (दि हेयर ड्रेसर) नाम की पेंटिंग पिकासो ने 1911 में बनाई थी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ करोड़ डॉलर (करीब 96 करोड़ रुपए) मूल्य की इस पेंटिंग को दिसंबर 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में तब बरामद किया गया था, जब इसे बेल्जियम से नेवार्क लाया जा रहा था। इस पर लगी चिट में इसे महज एक हस्तशिल्प बताया गया था और इसकी कीमत लिखी गई थी 37 डॉलर।

अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम विभाग (आईसीई) के अधिकारियों ने इस पेंटिंग को वॉशिंगटन में फ्रांसिसी दूतावास को सौंपा है। समाचार एजेंसी एएफपी ने आईसीई की निदेशक सारा सलदाना के हवाले से कहा कि हम बहुत खुश हैं कि इसे फिर से दुनिया को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

पाब्लो पिकासो ने वर्ष 1973 में फ्रांस में मृत्यु हो गई

इस पेंटिंग को आखिरी बार जर्मनी के म्यूनिख में 1988 में एक प्रदर्शनी में लोगों के सामने रखा गया था। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पाब्लो पिकासो ने वर्ष 1973 में फ्रांस में मृत्यु हो गई थी।

91 वर्ष की उम्र में जब वो दुनिया को अलविदा कहकर गए तो उससे पहले लोगों के अपना बेहतरीन काम छोड़ गए थे। आर्ट के छात्रों के लिए उनका किया गया कार्य आज भी एक रहस्य की तरह ही है जितना समझो उतना कम।

पाब्लो पिकासो की पहले भी कई पेटिंग इससे ज्यादा कीमत में बिक चुकी हैं। करीब 160 करोड़ रुपए में इस पेटिंग की नीलामी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें