फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड वॉर: अमेरिका ने चीन पर लगाया 25 फीसदी का शुल्क, 16 अरब डॉलर की 279 वस्तुएं होंगी प्रभावित

Thu, 09 Aug 2018 03:57 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर बढ़ता ही जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाने के दूसरे चरण की घोषणा की। 23 अगस्त से चीन से आयात होने वाली 16 अरब डॉलर की 279 वस्तुओं पर अमेरिका 25 फीसदी का शुल्क लगाएगा।

विज्ञापन


अमेरिका पहले ही 34 अरब डॉलर के उत्पादों पर 6 जुलाई से शुल्क लागू कर चुका है। हालांकि, अमेरिकी कंपनियों की चिंताओं को देखते हुये 16 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क को उस वक्त टाल दिया था। 

अमेरिका व्यापार प्रतिनिधित्व (यूएसटीआर) कार्यालय ने कहा कि यह अमेरिकी प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा के जबरन हस्तांतरण से जुड़ी चीन की ‘अनुचित व्यापार गतिविधियों’ पर अमेरिका की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा है।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने सत्ता में आने के बाद से चीन के साथ व्यापार में बड़े असंतुलन को कम करने और बौद्धिक संपदा की कथित चोरी के मुद्दे पर कई कदम उठाए हैं। यूएसटीआर ने मार्च 2018 में धारा 301 के जांच नतीजे जारी किए थे।

 इसमें कहा गया था कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा और नवाचार से जुड़ी चीन की नीतियां और गतिविधियां ‘अनुचित और भेदभावपूर्ण’ हैं तथा अमेरिकी व्यापार पर बोझ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें