फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने इंदिरा नूई को डिनर पार्टी में बुलाया, कहा- आप सबसे प्रभावशाली

Wed, 08 Aug 2018 09:48 PM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की अर्थव्यवस्था पर अमेरिका के शीर्ष उद्योगपतियों से उनके विचार जानने के लिए न्यू जर्सी स्थित उनके निजी गोल्फ क्लब पर एक डिनर का आयोजन किया। 
विज्ञापन


इसमें पेप्सिको छोड़ने वाली भारतीय मूल की सीईओ इंदिरा नूई और मास्टर कार्ड के मुख्य कार्यकारी अजय बांगा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान ट्रंप ने दोनों भारतवंशियों की जबरदस्त प्रशंसा की।

व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप ने इंदिरा नूई को दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिला बताया। उन्होंने कहा, यह बैठक दुनिया के शीर्ष कारोबारी नेताओं के साथ हो रही है। इसमें हमें गर्व है कि आप हमारे पास हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने इंदिरा नूई से मुखातिब होकर कहा कि हम आपसे आपके विचारों पर चर्चा करेंगे और अमेरिका को दोबारा महान बनाएंगे। इस डिनर पार्टी के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम द्वारा ट्रंप अमेरिकी अर्थव्यवस्था का हाल और उस पर सीईओ के विचार जानना चाहते थे।

व्हाइट हाउस से जारी मेहमानों की सूची में फेडएक्स के सीईओ फ्रेड्रिक स्मिथ, बोइंग के सीईओ डेनिस मिलनबर्ग और फिएट क्रिसलर के सीईओ मिशेल मेनले के साथ-थ ट्रंप की पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी शामिल हुए। 

इंदिरा नूई के पति राज और अजय बांगा की पत्नी रितु भी इस रात्रिभोज में शामिल हुईं। इस दौरान ट्रंप ने सकल घरेलू उत्पाद और नौकरियों की संख्या के बारे में भी जानकारी दी। ट्रंप ने नए व्यापार समझौतों के बाद जीडीपी के बहुत अधिक होने की संभावना भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें