डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में राष्ट्रपति पद के महत्वपूर्ण प्राइमरी चुनाव में निर्णायक जीत हासिल कर ली है।
ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे हैं और हिलेरी डैमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की रेस में आगे चल रही हैं।
ट्रंप के 45 फीसदी वोट हासिल करने के साथ ही फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
दूसरी तरफ हिलेरी क्लिंटन ने फ्लोरिडा में अपने प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स के 33 फीसदी वोट के मुकाबले 65 फीसदी वोट हासिल किए। ओहियो और नार्थ कैरोलिना में भी उन्हें जीत मिली है।