अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी पेश करने वाले डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर सद्दाम हुसैन और मुअम्मर गद्दाफी जैसे तानाशाह सत्ता में होते तो दुनिया में ज्यादा शांति होती। अरबपति और रियल एस्टेट कारोबारी ट्रंप ने सीएनएन के स्टेट ऑफ यूनियन टॉक शो में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के चारों ओर मध्य पूर्व उड़ रहा है।
यह पूछे जाने पर कि सद्दाम हुसैन और मुहम्मर गद्दाफी अगर इराक और सीरिया की सत्ता पर काबिज होते तो क्या दुनिया में ज्यादा शांति होती तो इस पर ट्रंप ने कहा कि सौ फीसदी शांति होती।
दोनों नेताओं ने अपने देश की जनता के साथ ज्यादती की और अब इस दुनिया में भी नहीं हैं।