राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अमेरिका के एक बड़े सीनेटर के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने बिल लाकर पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद रोकने और उस पैसे से अमेरिका में सड़क व पुल बनाने की बात कही है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, अच्छा विचार है रांड। साथ में एक वीडियो साझा किया, जिसमें रिपब्लिकन सांसद रांड पाल बिल की वकालत कर रहे हैं। पाल कहते हैं कि मैं बिल पेश कर रहा हूं, जिससे आने वाले दिनों में पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद बंद हो जाएगी। वहीं इस पैसे का इस्तेमाल अमेरिका के आधारभूत ढांचे में होगा।
इससे हमारे देश में सड़क और पुल बनेंगे।
अमेरिका को उस देश को एक पेनी नहीं देनी चाहिए, जो अमेरिका के झंडे जलाकर उसके खिलाफ नारेबाजी करता है।
पाकिस्तान जैसे देश जो
आतंकवादियों की खुफिया सूचनाएं छिपाते हैं, वह हमारी मदद के काबिल नहीं हैं। ज्ञात हो कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में मदद न करने का आरोप लगाते हुए ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली दो अरब डॉलर की मदद रोक दी है।