फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ैल पाकिस्तान को सुधार के ही दम लेंगे डोनाल्ड ट्रंप, दे सकते हैं और बड़े झटके

Sat, 06 Jan 2018 03:38 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए नए साल 2018 की शुरूआत अच्छी नही रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल के पहले ही दिन आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए उसको दी जाने वाली मदद पर लगाम लगाने की बात कही। जिसके बाद अमेरिका ने उसे दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


लेकिन ट्रंप का गुस्सा आतंकवाद के पोषक देश पर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। व्हाइट हाउस के मुताबिक, अगर पाकिस्तान तालिबान और हक्कानी जैसे आतंकी नेटवर्क पर अंकुश नहीं लगाता तो अमेरिका के पास अन्य कई विकल्प मौजूद हैं।

ट्रंप प्रशासन के उच्च अधिकारी ने कहा 'पाकिस्तान से डील करने के लिए हमारे पास सैन्य मदद रोकने के अलावा भी कई अन्य विकल्प मौजूद हैं। लेकिन फिलहाल उन विकल्पों के बारे में नहीं बताया जा सकता। किसी को भी यह नहीं समझना चाहिए की हम कमजोर हैं, लेकिन फिर भी हम पाकिस्तान के साथ सहयोग चाहते हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद पर पहले ही रोक दी गई है। अमेरिका ने कहा कि जब तक पाकिस्तान अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता, तब तक सैन्य मदद को पूरी तरह रोक दिया गया है।

अमेरिका का आरोप है कि पाकिस्तान आज तक आतंक के खिलाफ लड़ाई को लेकर मूर्ख बनाता आया है। साथ ही वह तालिबान के खिलाफ एक्शन में फेल रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हिथर नॉर्ट ने कहा, "आज हम पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को निलंबित कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तभी फंडिंग मिलेगी जब वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त एक्शन ले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें