फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर दिखाई नरमी, कहा- सैन्य हमला पहला विकल्प नहीं

Thu, 07 Sep 2017 05:08 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन/बीजिंग 
विज्ञापन
किम जोंग-उन और ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि सैन्य हमले परमाणु लैस उत्तर कोरिया के खिलाफ पहला विकल्प नहीं है लेकिन वह इसे पूरी तरह से खारिज भी नहीं कर रहे हैं। उत्तर कोरिया द्वारा छठवां परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद ट्रंप ने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ फोन पर कोरियाई प्रायद्वीप की हालात पर चर्चा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी के साथ बातचीत में उत्तर कोरिया पर कड़ा संदेश दिया है। ट्रंप ने कहा कि मेरा मानना है कि राष्ट्रपति शी मुझसे 100 फीसदी सहमत हैं। ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया में क्या कर रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।

पढ़ें- उत्तर कोरिया ने अमेरिका की बिजली गुल करने की दी धमकी    

इसके बावजूद मेरा कहना है कि सैन्य विकल्प मेरी पहली पसंद नहीं है लेकिन हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं। गौरतलब है कि चीन उत्तर कोरिया का प्रमुख भागीदार देश है। वहीं, चीनी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के विवाद को वार्ता से सुलझाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें