फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने नए यात्रा प्रतिबंध पर किए हस्ताक्षर, इराक प्रतिबंधित सूची से बाहर

Tue, 07 Mar 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- (created by: पवन नाहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में अस्थायी प्रवेश पर रोक लगाने संबंधित एक संशोधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन


विवादित आव्रजन नीति पर विश्वव्यापी विरोध के बाद ट्रंप प्रशासन ने अपने शासकीय आदेश में संशोधन किया है। नए संशोधित कार्यकारी आदेश में ट्रंप सरकार ने यात्रा प्रतिबंध सूची से इराक को बाहर कर दिया है। व्हाइटहाउस की प्रेस सचिव सीन स्पेंसर ने नए संशोधित कार्यकारी आदेश पर राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर की पुष्टि कर दी है।

स्पेंसर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार सुबह इस आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। ताजा कार्यकारी आदेश के तहत सूडान, सीरिया, ईरान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोगों पर 90 दिनों का अस्थायी प्रतिबंध जारी है। इन देशों के नागरिक अमेरिका में प्रवेश के लिए वीजा के लिए नए आवेदन नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैध वीजा प्राप्त कर चुके लोगों पर रोक नहीं

साथ ही नए आदेश के तहत 27 जनवरी 2017 को या इससे पहले वैध वीजा हासिल कर चुके या कार्यकारी आदेश की प्रभावी तिथि तक वैध वीजा प्राप्त कर चुके लोगों को अमेरिका में प्रवेश की रोक नहीं है।

साथ ही यह भी कहा गया कि विदेशी नागरिकों द्वारा आतंकी और आपराधिक घुसपैठ को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। 90 दिनों के बाद इस कार्यकारी आदेश की पुन: समीक्षा की जाएगी।

गौरतलब है कि ट्रंप के मूल आदेश में इराक, ईरान, सोमालिया, सूडान, यमन, सीरिया और लीबिया से लोगों के अमेरिका आने पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। इसमें अमेरिकी शरणार्थी कार्यक्रम भी रोक दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें