अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कतर से मिडिल ईस्ट के देशों द्वारा संबंध तोड़ने को आतंकवाद के खात्मे की शुरुआत कहा है। डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि कतर के खिलाफ सऊदी अरब और अन्य देशों की कार्रवाई आतंकवाद के भय के खात्मे की शुरुआत है।
सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों और कतर के बीच चल रहे विवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रियाद का समर्थन करते हुए अपनी सउदी यात्रा का भी जिक्र किया है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि हाल ही में मेरी मध्यपूर्व यात्रा के दौरान मैंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि कट्टर विचारधारा को फंडिंग जारी नहीं रह सकती। नेताओं ने कतर पर निशाना साधा- देखें!
So good to see the Saudi Arabia visit with the King and 50 countries already paying off. They said they would take a hard line on funding...
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 6, 2017
...extremism, and all reference was pointing to Qatar. Perhaps this will be the beginning of the end to the horror of terrorism!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 6, 2017
कतर और अरब देशों के बीच का यह विवाद मध्य-पूर्व एशिया में आर्थिक और राजनीतिक विवादों को जन्म देने की वजह बन सकता है। इसके अलावा क्षेत्र में कई और नए विवाद उभर सकते हैं। कतर में सऊदी और अन्य देशों की ओर से लगाई गई पाबंदियों के चलते अफरातफरी का माहौल दिखा।
गौरतलब है कि सोमवार को कतर पर आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए सऊदी अरब, ईरान, बहरीन और मिस्र ने उससे कूटनीतिक और व्यापारिक संबंध खत्म करने का ऐलान किया था।