फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप बोले वो आज के दौर के राष्ट्रपति हैं

Sun, 02 Jul 2017 10:25 PM IST
BBC, Hindi
विज्ञापन
डोलाल्ड ट्रंप - फोटो : bbc
विज्ञापन
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सिलसिलेवार किए गए कई ट्वीट में अपने सोशल मीडिया इस्तेमाल का बचाव किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एमएसएनबीसी टीवी एंकरों पर की गई टिप्पणियों पर हुए विवाद के बाद ये सफाई दी है। शनिवार को किए गए एक ट्वीट में ट्रंप ने कहा, "मेरा सोशल मीडिया का इस्तेमाल राष्ट्रपति से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि आधुनिक राष्ट्रपति से जुड़ा हुआ है।"
विज्ञापन


इसी सप्ताह ट्रंप ने मीका ब्रजेजिंस्की और जोए स्कारबोरो के खिलाफ बेहद व्यक्तिगत हमला किया था। व्हाइट हाऊस के बचाव करने के बावजूद डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों ने उनके ट्वीट की तीखी आलोचना की थी। इससे पहले ट्रंप के सलाहकार उनके ट्वीट पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। अब राष्ट्रपति ने कहा है कि सोशल मीडिया ने उन्हें मुख्यधारा की मीडिया को दरकिनार कर सीधे लोगों से संवाद का मौका दिया है। ट्रंप मुख्यधारा की मीडिया की खबरों को मनगढ़ंत कहते रहे हैं।

ट्रंप ने ट्वीट किया, "फ़र्ज़ी और धोखेबाज मीडिया रिपब्लिकन सांसदों और अन्य लोगों को ये समझाने के लिए बहुत मेहनत कर रही है कि मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करूं।" ट्रंप ने कहा, "लेकिन याद रहे कि मैंने 2016 का चुनाव भाषणों, साक्षात्कारों और सोशल मीडिया से ही जीता है।" अमरीकी नेटवर्क सीएनएन ने अपना एक लेख वापस ले लिया है। इसमें कहा गया था राष्ट्रपति के एक सलाहकार जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन

  I am thinking about changing the name #FakeNews CNN to #FraudNewsCNN! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) 1 July 2017
विज्ञापन

अमेरिका - फोटो : bbc
ट्रंप ने सीएनएन पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा, "मैं ये देखकर बहुत ख़ुश हूं कि सीएनएन का भी फेक न्यूज और घटिया पत्रकारिता के लिए पर्दाफाश हो ही गया है। ये बस समय की बात है।" सीएनएन की वेबसाइट ने आंतरिक जांच के बाद उस ख़बर को हटा दिया था। इसके नतीजे में सीएनएन के तीन पत्रकारों थॉमस फ्रैंक, पुलित्जर सम्मान प्राप्त पत्रकार एरिक लिकब्लाऊ और लेक्स हेरिस ने इस्तीफा दे दिया है। ट्रंप सीएनएन को फेक न्यूज कहते रहे हैं और बज़फ़ीड को 'नाकाम कूड़े का ढेर' कह चुके हैं।
  फरवरी में जब ट्रंप का परिचय बीबीसी उत्तरी अमरीका के संपादक जॉन सोपेल से कराया गया था तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, "ये एक और हैं।" अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ट्विटर पर तीन करोड़ तीस लाख फॉलोवर हैं। हालांकि 140 अक्षरों के उनके ट्वीट की राजनेता और समीक्षक आलोचना करते रहे हैं। शुक्रवार को न्यूयॉर्क पोस्ट ने ट्रंप पर तीन शब्दों का एक संपादकीय लिखा था, "स्टॉप जस्ट स्टॉप।" ये संपादकीय ट्रंप के एमएसएनबीसी की एंकर मीका ब्रज़ेज़िंस्की पर राष्ट्रपति के गुरुवार को किए गए ट्वीट के बाद लिखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें