फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मिशेल ओबामा की भोजन योजना पर ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक

Tue, 02 May 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Submitted By: मुकेश झा
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्कूलों में कम नमक, बसा और शक्कर वाले स्वास्थ्य वर्धक भोजन देने की पूर्व प्रथम महिला नागरिक मिशेल ओबामा द्वारा शुरू की गई योजना पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह बदलाव अमेरिकी स्कूलों को व्यापक लचीलापन देगा और बच्चों को कम स्वादिष्ट भोजन को फेंकने से रोकेगा, जो उन्हें इस योजना के तहत लेना जरूरी था। अमेरिका में बच्चों में मोटापे की समस्या से लड़ने के लिए चल रही कोशिशों के बीच मिशेल की इस योजना को पुरजोर समर्थन मिला था, जिसमें स्कूलों में सोडियम तथा मीठे दूध जैसे तत्वों पर रोक लगाई गई थी। इसके तहत बच्चों को भोजन में पूरी तरह खाद्यान्न से बनी वस्तुओं पर जोर दिया गया था।

ट्रंप प्रशासन ने योजना को बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि यदि अमेरिकी बच्चे ज्यादा से ज्यादा कसरत करें तो उनके पूरे जीवन में स्वास्थ्य संबंधी खर्च से हजारों करोड़ डॉलर की राशि बचाई जा सकती है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अनुसार पांच साल पहले स्कूलों में लागू की गई पोषाहार संबंधी अनिवार्यता की वजह से 1.2 अरब डॉलर खर्च हुए। विभाग के अनुसार यदि बच्चे खाना खा नहीं रहे और उसे कचरे में फेंक रहे हैं तो तो उन्हें पोषक आहार नहीं मिल रहा है और इस तरह कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा।

ट्रंप प्रशासन ने मिशेल ओबामा और उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को समाप्त कर दिया है। इस बारे में एक आंतरिक ईमेल के हवाले से सीएनएन ने खबर दी है कि 2015 में विकासशील देशों में किशोरियों को शिक्षा के अवसर देने के लिए शुरू की गई ‘लेट गर्ल्स लर्न’ योजना को तत्काल समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें