फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने लिखी गलत स्पेलिंग, लोगों ने कहा- अब तक का सबसे अनपढ़ राष्ट्रपति

Tue, 24 Jan 2017 02:15 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। दरअसल, बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति उनके द्वारा किए गए कुछ शुरुआती ट्वीट में से एक में उन्होंने ‘ऑनर’ शब्द की स्पेलिंग गलत लिख दी। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। वैसे भी अमेरिका के कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। 
विज्ञापन


कार्यभार संभालने के बाद ट्रंप ने लिखा, ‘अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर मैं आप महान अमेरिकी नागरिकों की सेवा करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ इसी टवीट में उनसे ‘ऑनर्ड’ की स्पेलिंग (अमेरिकी और ब्रिटिश दोनों स्पेलिंग के बजाए) लिखने में चूक हो गई। हालांकि थोड़ी ही देर में इस पोस्ट को डिलीट कर सही स्पेलिंग के साथ दोबारा पोस्ट किया गया पर तब तक सोशल मीडिया पर यह एक मुद्दा बन चुका था। 

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘सुखद अफसोस, चार साल तक अब ऐसा ही होगा।’ एक अन्य ने 70 वर्षीय रिपब्लिकन नेता को अब तक का सबसे अनपढ़ राष्ट्रपति बताया। इससे पहले दिसंबर में भी ट्रंप ने चीन को लेकर किए गए ट्वीट में गलत स्पेलिंग लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें