फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई में एक अरब डॉलर की लागत से मिसाइल रक्षा राडार लगाएगी अमेरिकी सेना

Wed, 27 Jun 2018 03:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सेना उत्तर कोरिया या अन्य किसी देश की ओर से दागी गयी बैलिस्टिक मिसाइलों की पहचान कर उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखने वाली मिसाइल रक्षा राडार प्रणाली हवाई में लगाना चाहती है। देश को मिसाइल हमलों से बचाने के लक्ष्य से लगाये जाने वाले इस राडार पर करीब एक अरब डॉलर का खर्च आएगा।

विज्ञापन


यह प्रणाली फर्जी और असली मिसाइलों मे फर्क करने में सक्षम होगी। फिलहाल इससे नकली मिसाइल दाग कर मिसाइल रक्षा प्रणालियों को गुमराह कर दूसरी मिसाइल से सटीक निशाना साधा जा सकता है।

हवाई से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर ब्रायन स्कात्ज का कहना है कि राडार अलास्का मिसाइलों को सटीक जानकारी प्रदान करेगा। बता दें अलास्का एक ऐसी मिसाइल है, जिसका काम देश की ओर दागी गयी मिसाइलों को बीच में ही नष्ट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें