फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिकी सेना ने नए साल पर किया बम गिराने संबंधी ट्वीट, अब मांगी माफी

वाशिंगटन, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 01 Jan 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका की स्ट्रैटेजिक कमांड ने नववर्ष के अवसर पर टाइम्स स्क्वायर पर पारंपरिक क्रिस्टल बॉल से भी बड़ा कुछ गिराने के लिए तैयार होने संबंधी अपने 'अनुचित' मजाक को लेकर सोमवार को माफी मांगी।



सेना ने ट्वीट करके कहा था कि वह नववर्ष में टाइम्स स्क्वायर पर पारंपरिक क्रिस्टल बॉल के बजाए 'इससे भी बहुत बड़ा' कुछ गिराने के लिए तैयार हैं।


अमेरिकी परमाणु आयुधशाला का नियंत्रण देखने वाले सैन्य बल ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें बी-2 बमवर्षक बम गिरा रहा था। इस वीडियो के साथ संदेश लिखा गया था, 'यदि कभी आवश्यकता पड़ी, तो हम इससे कुछ बहुत, बहुत बड़ा भी गिराने के लिए तैयार हैं। इस संदेश को बाद में डिलीट कर दिया गया था।' 


उल्लेखनीय है कि 'स्ट्रैटेजिक कमांड' का नारा है- "शांति हमारा पेशा है।" 

  सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर आलोचनाओं का शिकार होने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया था। सैन्य बल ने ट्वीट के जरिए माफी मांगी।


सैन्य बल ने कहा, "नववर्ष की पूर्व संध्या पर हमारा पहले किया गया ट्वीट उचित नहीं था और यह हमारे मूल्यों को प्रतिबिंबित नहीं करता। हम माफी मांगते हैं। हम अमेरिका और सहयोगियों की सुरक्षा के प्रति समर्पित हैं।" 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next