फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोरिडा में निकली छप्पर फाड़ लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी लॉटरी फ्लोरिडा में बेचे गए एक टिकट पर निकली है।
विज्ञापन


इस लॉटरी की ईनामी राशि 59 करोड़ डॉलर की है, यानी 3,237 करोड़ रुपए।

अधिकारियों का कहना है कि ये टिकट फ्लोरिडा शहर के सुपरमार्केट में बेचा गया था।

अभी ये साफ नही है कि कोई व्यक्ति इस टिकट को भुनाने सामने आया है या नहीं।

पावरबॉल जैकपॉट

इस पावरबॉल लाटरी के लिए अमेरिका के 42 राज्य, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और यूएस वर्जिन आईलैंड के लोगों ने अपना दांव लगाया था।

शनिवार रात को जब इस लाटरी के लिए ड्रॉ निकला गया तो 10,13,14,22,52 नंबर निकले और पावरबॉल का नंबर था 11।

फ्लोरिडा के लॉटरी अधिकारी सिंडी ओ कॉनल ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि ये फ्लोरिडा का छठा पावरबॉल विजेता होगा और इस समय ये अब तक का सबसे बड़ा पावरबॉल जैकपॉट विजेता है।

उन्होंने कहा कि वो इस बात से खुश हैं कि फ्लोरिडा के पास सबसे बड़ा जैकपॉट विजेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें