फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी संसद में आया पाकिस्तान को 'टेररिस्ट स्टेट' घोषित करने का बिल  

Wed, 21 Sep 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम
विज्ञापन
पाकिस्तान को अमेरिका से भी करारा झटका लगा है। अमेरिकी कांग्रेस में दो सदस्यों ने पाकिस्तान को 'टेररिस्ट स्टेट' घोषित करने के लिए बिल पेश किया है। यह बिल ऐसे समय में पेश किया गया है जब पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे। बिल एचआर 6069 या 'पाकिस्तान स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज्म डेजिगनेशन एक्ट' शीर्षक से पेश किया गया। इस बिल के चार महीने के भीतर ही अमेरिका को इस मामले पर अपना औपचारिक रुख तय करना होगा।
विज्ञापन


इस बिल के 90 दिनों के भीतर अमेरिकी राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट जारी करनी होगी, जिसमें इस बात की विस्तार से जानकारी दी जाएगी कि कैसे पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अगर पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश का टैग नहीं दिया जाता है तो इसके पीछे की कानूनी मजबूरियां भी बताई जाएगीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

'भरोसे लायक नहीं पाकिस्तान'

पाकिस्तानी झंडा - फोटो : pti
पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी लाने वाले इस बिल को टेक्सस शहर के कांग्रेस सदस्य टेड पो और कैलिफोर्निया से डेना रोरबाकर ने सदन में पेश किया है। टेड आतंकवाद पर बनी समिति के सदस्य है पर बनी हाउस सब कमिटी के चेयरमैन भी हैं। डेना बलूच आंदोलन का भी समर्थक करते हैं।

 टेड पो का कहना है कि  पाकिस्तान भरोसा किए जाने लायक सहयोगी नहीं है और वह सालों से अमेरिका के दुश्मनों को मदद देता रहा है। टेड का कहना है कि इस बात के खूब सबूत है पाकिस्तान आकंतवादियों के साथ खड़ा है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें