फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H-1B वीजा: अमेरिका में विरोध, डेमोक्रेटिक सांसद बोलीं- भारत से रिश्ते होंगे खराब

Fri, 05 Jan 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई अमेरिकी सांसदों और संगठनों ने ट्रंप प्रशासन के उस प्रस्ताव की आलोचना की है, जिसमें एच1बी वीजा का एक्सटेंशन रोकने की बात कही गई है। सांसदों का कहना है कि इससे प्रतिभाशाली लोग अमेरिका से चले जाएंगे। 
विज्ञापन


वीजा नियम कठोर होने से पांच साल से 7.5 लाख भारतीयों को अमेरिका छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बाय अमेरिकी, हायर अमेरिकी नीति को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने यह ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। 

प्रभावशाली डेमोक्रेट सांसद तुलसी गेबार्ड ने कहा कि वीजा नियम कठोर होने से परिवार बिखर जाएंगे। प्रतिभाशाली लोग हमारे समाज से चले जाएंगे और अमेरिकी के महत्वपूर्ण सहयोगी देश भारत से रिश्ते खराब होंगे। 
विज्ञापन


लाखों भारतीयों को देश छोड़ना पड़ेगा, जिनमें से कई छोटे बिजनेस के मालिक हैं और नौकरियां पैदा कर रहे हैं। इन लोगों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ताकत मिलती है। 

भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णामूर्ति और आरओ खन्ना का कहना है कि यह प्रस्ताव प्रवासी विरोध है। हमारे माता-पिता समेत सुंदर पिचाई, एलेन मस्क, सत्य नडेला भी यूं ही अमेरिका आए थे और आज ट्रंप कह रहे हैं कि प्रवासी व उनके बच्चों की अमेरिका में कोई जगह नहीं है। इमिग्रेशन वायर और हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन जैसे संगठनों ने भी ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें