फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को एफ-16 की बिक्री से भारत न हो चिंतित: पेंटागन

Thu, 18 Feb 2016 05:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटागन ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के अमेरिका के निर्णय पर भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए। इसकी बिक्री के समय क्षेत्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखा गया था।
विज्ञापन


भारत की चिंताओं को पेंटागन ने खारिज कर दिया। पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक से जब पाकिस्तान को अत्याधुनिक लड़ाकू विमान बेचने के ओबामा प्रशासन के निर्णय के संदर्भ में भारत की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं लगता कि इससे भारत को कोई चिंता होनी चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह क्षमता आतंकवाद से निपटने के प्रयास में पाकिस्तान की मदद करेगी और हमें लगता है कि यह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है।’
विज्ञापन


रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के प्रभावशाली नेताओं के विरोध के बावजूद ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को न्यूक्लियर क्षमता वाले आठ एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने का निर्णय 13 फरवरी को किया था जिसकी कीमत 70 करोड़ डॉलर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें