फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी हमले पर पाकिस्तान को अमेरिका की कड़ी हिदायत, आतंकियों पर लगाये लगाम

Wed, 21 Sep 2016 05:23 AM IST
एजेंसी/न्यूयार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ी में हुए आतंकवादी हमले को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को सख्त हिदायत दी है। विदेश मंत्री जॉन कैरी ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात कर उड़ी में आतंकवादी हमलों का खासतौर से जिक्र करते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। कैरी ने नवाज से कहा है कि वे आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें।
विज्ञापन


कैरी की शरीफ से मुलाकात संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र की बैठक के सिलसिले में हुई। वहीं शरीफ ने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया और साथ ही कश्मीर का मुद्दा सुलझाने के लिए अमेरिका की भी मदद मांगी।

इस बैठक के बाद अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के साथ और सख्ती से निपटे।
विज्ञापन

आतंकवाद के लिए धरती का इस्तेमाल न होने दे पाकिस्तान

मार्क टोनर ने कहा, ‘हमनें कुछ प्रगति देखी है और हमें और देखना है। हमें उम्मीद भी है कि हम आगे भी पाकिस्तान के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे।

बाद में स्टेट विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि जॉन कैरी ने पाकिस्तान को कहा है कि वे आतंकवाद के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल न होने दें। उन्हाेंने कहा, कैरी और प्रधानमंत्री शरीफ ने कश्मीर में हाल की हिंसा और उड़ी में आर्मी बेस पर हमले को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की।

साथ ही यह भी माना कि सभी पक्षों को तनाव कम करने की जरूरत है। इसके अलावा कैरी ने परमाणु कार्यक्रम पर भी लगाम लगाने की जरूरत जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें