अमेरिकी संसद ने बृहस्पतिवार को देश की स्वास्थ्य प्रणाली में रफ्तार लाने के लिए ओबामाकेयर को निरस्त करने और उसे बदलने संबंधी विधेयक को पास कर दिया।
अमेरिकी स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम को प्रतिनिधि सभा में 213 के मुकाबले 217 मतों से पास कर दिया गया। यह अधिनियम अब ओबामाकेयर की जगह लेगा, जिसमें लोगों को कवरेज प्राप्त करने के लिए मेडिकेड खर्चे, करों और मदद के लिए मिलने वाली सब्सिडी समेत ओबामाकेयर के मूल तत्वों को हटा दिया गया है।
इसके एवज में नए अधिनियम में लोगों को बीमा खरीदने में मदद करने के उद्देश्य से नया टैक्स क्रेडिट का प्रावधान किया गया है।