फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: फ्लोरिडा के एक स्कूल में गोलीबारी, 17 लोगों की मौत, 19 साल का हमलावर गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 07:02 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में इस साल स्कूल के भीतर गोलीबारी की 18वीं दिल दहला देने वाली घटना से पूरा देश हिल गया है। मियामी के उत्तर-पश्चिम में एक युवक हथियारबंद होकर अपने पूर्व स्कूल में घुसा और भयभीत छात्रों व शिक्षकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन



गोलीबारी की यह ताजा घटना फ्लोरिडा स्थित पार्कलैंड के मार्जरी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र निकोलस क्रूज (19) ने पहले स्कूल का फायर अलार्म बजाया, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उनके बड़ी तादाद में भागदौड़ के बीच आरोपी ने एआर-15 राइफल से फायरिंग शुरू कर दी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसका शिकार बन सकें। क्रूज को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता स्कॉट इस्राइल ने बताया कि निकोलस क्रूज इसी स्कूल का छात्र था और को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत स्कूल से निकाल दिया गया था। इस कारण वह गुस्से में था। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र के पास काफी संख्या में राइफल और मैगजीन मौजूद थीं। 
विज्ञापन


स्कूल में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी समुदाय के छात्र पढ़ते हैं। इनमें से एक नवीं कक्षा के एक छात्र के घायल होने की खबर है। बताया गया कि वह खतरे से बाहर है। मरने वाले लोगों में स्कूल भवन के भीतर 12 लोग, भवन से बाहर दो लोग और स्कूल के बाहर एक व्यक्ति मौत का शिकार हुआ, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई है। 

हालांकि पुलिस प्रवक्ता ने मृतक छात्रों की संख्या नहीं बताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर ट्वीट कर संवेदनाएं जताई हैं। फ्लोरिडा के सीनेटर क्रिस मर्फी ने घटना को भयावह बताते हुए कहा कि यह सब हमारी नाकामियों के कारण हो रहा है और हम इसके लिए जिम्मेदार हैं। 
 

विज्ञापन

बढ़ता गन कल्चर है इन हादसों का बड़ा कारण

US open Firing - फोटो : File Photo
अमेरिका में स्कूल के भीतर गोलीबारी की यह पिछले दो माह में 18वीं घटना बताई जा रही है। इन वारदातों का कारण अमेरिका में बढ़ता गन कल्चर हैं।  एवरीटाउन फॉर गन सेफ्टी के मुताबिक इस साल अब तक कुल 13 अमेरिकी प्रांतों में स्कूलों के भीतर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

आरोपी छात्र ने इस घटना में जिस एआर-15 राइफल का इस्तेमाल किया उस पर 1994 से 2004 तक प्रतिबंध लग चुका है, लेकिन बुश प्रशासन ने अमेरिका में बंदूकों पर लगे प्रतिबंध से संबंधित कानून ही समाप्त कर दिया। तभी से देश में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें