इनटच पत्रिका को 2011 में दिए इंटरव्यू में क्लिफोर्ड ने कहा था कि 2006 में ट्रंप और उनके बीच शारीरिक संबंध शुरू हुए थे और इससे कुछ ही वक्त पहले मेलानिया ट्रंप ने अपने बेटे बैरन को जन्म दिया था।
ये खबर एक बार फिर जनवरी में ताजा हुई जब वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार ने छापा कि 2016 चुनावों से पहले क्लिफोर्ड से एक नॉन-डिस्कलॉजर एग्रीमेंट साइन करवाया गया था ताकि उन्हें इस अफेयर के बारे में बोलने से रोका जा सके। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक क्लिफोर्ड उस वक्त टेलीविजन पर ट्रंप के बारे में बात करने के लिए अमेरिकी मीडिया के संपर्क में थीं।