फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने बुलाई संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक, उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंध पर होगी चर्चा

Sat, 15 Sep 2018 01:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग, डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में कुछ देशों द्वारा उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को "कमजोर करने और बाधा पहुंचाने" पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


अमेरिकी मिशन ने शुक्रवार शाम घोषण की कि इस बैठक में उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के क्रियान्वयन और उनको प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी। 

मिशन ने किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने गुरुवार को रूस पर आरोप लगाया था कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों पर रिपोर्ट में बदलाव करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र समिति पर दबाव बना रहा है। इस रिपोर्ट में प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन का भी मामला शामिल है, जिसमें रूस के कई लोगों का नाम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैनल को पहली रिपोर्ट जारी करनी चाहिए जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया के लिए "भारी मात्रा में एक जहाज से दूसरे जहाज में पेट्रोलियम उत्पादों के स्थानांतरण" की बात कही गयी थी। उसमें कहा गया था कि रूसी जहाजों से कुछ उत्पाद कथित तौर पर उतारे गये थे।

दूसरी ओर, रूस के राजदूत वासिली नेबेन्जिया ने कहा कि अगस्त के अंत में हमने रिपोर्ट जारी करने पर रोक लगायी थी क्योंकि उसमें शामिल कुछ बातों से इस इत्तेफाक नहीं रखते। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह तथ्य क्या हैं।

अगस्त में 'एपी' को मिली विशेषज्ञों के रिपोर्ट की प्रति के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अभी तक अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं किया है। उसमें यह भी कहा गया था कि उत्तर कोरिया कोयला, हथियारों और वित्तीय प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रहा है।

अमेरिका, रूस और पश्चिमी तथा सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों के बीच मतभेद के कारण विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जारी होने में छह महीने की देरी हो रही है। (इनपुट:एपी)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें