अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) की खुरासान इकाई के प्रमुख हाफिज सईद खान पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खतरनाक आतंकी संगठन के प्रसार में तालिबान के पूर्व कमांडर खान की अहम भूमिका रही है।
आईएसआईएस ने पाकिस्तान में जन्मे खान को खुरासान इकाई का शासक नियुक्त किया। यह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में संगठन की शाखा है।
अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने कहा कि हाफिज सईद खान ने इलाके में आईएसआईएस के अभियानों को बढ़ाने , आतंकियों को निर्देश देने रसद और हथियारों की आपूर्ति में समन्वय, सहयोगियों की यात्रा और अन्य इंतजामों में अहम भूमिका अदा की।’