संयुक्त अरब अमीरात के एक बिजनेसमैन को गलती से पकड़ने के बाद अमेरिका ने मांफी मांगी है। साथ ही अमेरिका के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वो इस बात को लेकर सजग रहे हैं कि विदेश में किस तरह के कपड़े पहन रहे हैं।
मंत्रालय के बयान में ओहायो की घटना का जिक्र किए बिना कहा गया है कि यूएई के नागरिकों को विदेश में 'अपनी सुरक्षा' को देखते हुए परांपरिक पोशाक नहीं पहननी चाहिए। दरअसल कुछ दिनों पहले अमीरात के कारोबारी अहमद अल-मेनहाली को ओहायो के एक होटल में पारंपरिक अरबी पोशाक पनने के कारण हिरासत में लिया गया था।