यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में वॉक करती हुईं
- फोटो : United Airlines
फ्लाइट अटेंडेंट्स को उड़ान से जुड़े जोखिमों को पहले ही जानकारी होती हैं। लेकिन ये जानकारी भी यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट अटेंडेंट को फ्लाइट के दौरान हवाई जहाज के विंग पर अपना 50वां जन्मदिन मनाने से नहीं रोक पाई।
यूनाइटेड एयरलाइंस की एक अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन ने पिछले दिनों एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में वॉक की और करतब भी दिखाए। यह जानकारी उन्होंने यूनाइटेड एयरलाइंस के वेबसाइट पर लिखे ब्लॉग पर दी।
हवाई करतब करने के लिए वॉशिंगटन में ली ट्रेनिंग
यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में वॉक करती हुईं
- फोटो : United Airlines
फ्रैंकफर्ट की रहने वाली सबरीना ने बताया कि उसने यह वॉक अपने 50वें जन्मदिन पर की। उन्होंने लिखा, "आठ साल पहले पहले लंदन में एयरक्रॉफ्ट के बाहर विंग पर कुछ समय के लिए बाहर रही थी। इस बार बोइंग स्टियरमैन बीप्लैन के टॉप पर खड़ी हुई हूं।"
सबरीना ने बताया कि मैंने हवाई करतब करने के लिए वॉशिंगटन में ट्रेनिंग ली। खासतौर पर हवा में विमान के विंग पर चलने के लिए। ऐसा करने के लिए मेरे जन्मदिन से अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता था।
8 हजार फुट पर बंधी थीं सबरीना
यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में करतब दिखाई हुईं
- फोटो : United Airlines
सबरीना ने कहा कि 8 हजार फुट की ऊंचाई पर मैं खुद को काफी रोमांचित और डरा हुआ महसूस कर रही थी। सुरक्षा के लिए मुझे चार लंबी केबल से बांधा गया था। यह मेरी जिंदगी का सबसे अद्भुत पल था।