फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने भुगती एयरलाइंस की गलती, 4800 कि.मी बेवजह की सैर

Tue, 09 May 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
लूसी बाहेतोकिले
विज्ञापन
अमेरिका से यूनाइटेड एयरलाइंस का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार सामने आया है। दरअसल एयरलाइंस एक महिला को ये सूचना देने में नाकामयाब रही कि आखिरी मिनट में उसके फ्लाइट का गेट बदल दिया गया है।
विज्ञापन


फ्रेंच बोलने वाली महिला जिसे इंग्लिश नहीं आती थी उसे ये पता नहीं चल पाया कि जिस फ्लाइट पर वो चढ़ी है वो गलत है।

एयरलाइंस के इस व्यवहार की वजह से लूसी बाहेतोकिले नाम की इस महिला को 4,800 किलोमीटर तक गलत दिशा में यात्रा करना पड़ा। वो 24 अप्रैल को न्यूयॉर्क से पेरिस जाने के लिए फ्लाइट पर चढ़ी थी लेकिन जब वो सैन-फ्रांसिस्को पहुंची तब उसे इस घटना के बारे में पता चल पाया। 

सैन-फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसे पेरिस के लिए फ्लाइट पकड़ने में 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उसने बताया कि इस वजह से उसे करीब 28 घंटे बर्बाद करने पड़े। यूनाइटेड एयरलाइंस ने इस मामले में महिला से माफी मांगी है। एयरलाइंस ने स्वीकार किया कि ये उनकी चूक का नतीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें