डॉ. रमेश कुमार(फाइल फोटो)
अमेरिका में फिर से एक भारतीय 'हेट क्राइम' का शिकार हो गया। अमेरिका के मिशिगन में भारतीय-अमेरिकी मूल के डॉक्टर रमेश कुमार की कार में गोली मार कर हत्या कर दी गई।
32 वर्षीय रमेश हेनरी फोर्ड अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत थे।
रमेश कुमार गुरूवार शाम को डेट्रोइट से 90 मील दूर रेस्ट क्षेत्र में एक कार की पैसेंजर सीट पर मृत पाए गए। पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की छानबीन कर रही है। कुमार के परिवार के सदस्यों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है और हेट क्राइम की घटना होने की संभावना को भी अस्वीकार कर दिया है।
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) के पूर्व अध्यक्ष उनके पिता नरेंद्र कुमार ने कहा कि हम उसकी हत्या के कारणों को नहीं जानते। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। हमें किसी पर संदेह नहीं है। हमें यह नहीं लग रहा कि ये हेट क्राइम था।
राकेश जब अस्पताल नहीं पहुंचे तो एक सहकर्मी ने उनके पिता के पास फोन किया। पिता ने राकेश को कई बार फोन और मैसेज किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बेटे के घर जाकर भी जब उन्होंने रमेश को वहां नहीं पाया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। छानबीन के बाद कार में पुलिस को रमेश का शव मिला। राकेश कोच्चि में मेडिकल साइंस के अमृता इंस्टीट्यूट से चिकित्सा में स्नातक थे।