फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो टेप बनाने के बाद अमेरिकी एयरलाइंस ने भारतीय मूल के युवक के साथ की बदसलूकी, टिकट किया रद्द

Thu, 11 May 2017 07:53 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने वीडियो टेप बनाने को लेकर एक भारतीय मूल के व्यक्ति से बदसलूकी की है और फ्लाइट का उसका टिकट रद्द कर दिया। एयरलाइंस ने 37 वर्षीय नवांग उजा का टिकट इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि उन्होंने एक एजेंट के साथ अपने साथ हो रही कहासुनी का वीडियो टेप बना लिया था। इसके बाद उसे वेस्ट कोस्ट की फ्लाइट पर प्रवेश से रोक दिया गया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उजा ने सोमवार को न्यू ऑरलिंस से सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट बुक की थी। यहां उसने सामान के लिए 300 डॉलर मांगे गए। इस पर नवांग ने एयरलाइंस के कर्मचारी से शिकायत की और कहा कि आते समय उन्हें इसी सामान के लिए मात्र 125 डॉलर देने पड़े थे।

उजा को कर्मचारियों को कोई स्पष्टीकरण मिला। इस पर उजा ने एजेंट से हो रही फोन की बातचीत को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इस पर एक महिला एजेंट ने उसका टिकट रद्द करने को कह दिया। इस वजह से कैलिफोर्निया के रहने वाले नवांग को दूसरी एयरलाइंस से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


इससे पहले भी यह एयरलाइंस अपने यात्रियों से बदसलूकी कर चुका है। पिछले हफ्ते एक यात्री डेविड डाओ को जबरदस्ती विमान से उतारा दिया था जबकि एक महिला यात्री ने भी कंपनी के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया था। 


  I guess @united harassment isn't limited to the unfriendly skies. #unacceptable #united #lackofcustomerservice pic.twitter.com/A5P6A8XJjC — Navang Oza (@Navang25) May 8, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें