यूनाइटेड एयरलाइंस के सीईओ ऑस्कर मुनॉज
यूनाइटेड एयरलाइंस में एशियाई मूल के यात्री की पिटाई के बाद एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा माफी मांगे जाने की खबर आई है। यूनाईटेड एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऑस्कर मुनॉज ने माफी मांगी है।
United CEO Oscar Munoz: I’m sorry. We will fix this. https://t.co/v8EPGsiDCi pic.twitter.com/eOPiYcagvo
— United (@united) April 11, 2017
एयरलाइंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि हम घटना के लिए माफी मांगते हैं हम जल्द ही इस पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। एयरलाइंस के सीईओ ने अपने कर्मचारियों से दोबारा ऐसी घटना न होने देने को भी कहा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: एयरलाइंस की दादागिरी, सीट न छोड़ने पर डॉक्टर को पीटा
आपको बता दें कि रविवार को शिकागो से लुइविले जा रहे एयरलाइंस का फ्लाइट में एशियाई मूल के एक डॉक्टर को सीट छोड़ने के लिए कहा गया लेकिन जब वो नहीं माना तो उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं विमान से उसे घसीटकर बाहर ले जाया गया।
ये भी पढ़ें- 10 साल की लड़की के कपड़ों से एयरलाइंस को ऐतराज, प्लेन पर चढ़ने से रोका
यात्री के पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस वीडियो को देखकर लोगों में गुस्सा भर गया है और लोग यूनाइटेड एयरलाइंस की आलोचना कर रहे हैं। ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब यात्रियों के साथ बदसलूकी हुई हो। इससे पहले यूनाइटेड एयरलाइंस ने लैगिंग्स पहनने के कारण दो महिला यात्रियों को प्लेन पर चढ़ने से रोका था।