अकसर सुनने में आता है कि उसकी तरक्की इसलिए हो गई क्योंकि वह बॉस की चापलूसी करता था या फिर अमुक लड़की उनके साथ डेट पर जाती थी, अब वो सफल है। लेकिन तब क्या हो कि आपको जॉब ही तब मिले जब आप बॉस के साथ डेट पर जाएं और उन्हें प्रभावित कर लें। और आपका काम हो क्लाइंट को प्रभावित करना।
जॉब के लिए जब भी कोई व्यक्ति इंटरव्यू देने जाता है तो पूरी मेहनत करके जाता है कि उसे सफल होना ही है। पढ़ाई के साथ-साथ इंटरव्यू में आत्मविश्वास की क्षमता भी देखी जाती है। लेकिन इसी दुनिया में एक कंपनी ऐसी भी है जो अजीबोगरीब तरीके से जॉब इंटरव्यू लेती है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
अमेरिका की डेटिंग एप हिंज ने नई ओपनिंग निकाली है। जिसकी सैलरी 67 लाख रुपये है। यह कंपनी कर्मचारियों को रेस्टोरेंट और बार अलाउंस देती है। यहां जॉब पाने के लिए कैंडिडेट्स को बॉस के साथ डेट पर जाना होगा और बॉस को विश्वास दिलाना होगा कि वह कंपनी को बिजनेस करके दिखाएंगे। इस डेटिंग कंपनी ने इस ओपनिंग के लिए अजीबो-गरीब शर्त रखी है।
एशियावन खबर के मुताबिक, कंपनी ने एंटी रिटेंशन स्पेशलिस्ट का पद बनाया है, यह पद रिलेशनशिप एक्सपर्ट जैसा ही है। इस पद में रहकर व्यक्ति को कंपनी के लिए काम करने से पहले बॉस को प्रभावित करना होगा, बॉस के साथ डेट फिक्स करने के साथ-साथ डेट के लिए परफेक्ट लोकेशन ढूंढना, कम्यूनिकेशन के लिए क्या क्या करना है ये सारी तैयारी करनी होगी। हिंज के कम्यूनिकेशन डायरेक्टर जीन मैरी मैग्राथ ने कहा- हम जरा हटकर काम करते हैं। हम कहने के बजाय दिखाने में विश्वास रखते हैं। जो बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेगा उनको 67 लाख रुपये तक की सैलरी के साथ रेस्टोरेंट और बार अलाउंस दिया जाएगा।
कंपनी ने अजब तरीका लोगों को मोबाइल की दुनिया से बाहर लाने के लिए निकाला है। कंपनी का मानना है कि इसके जरिए लोग एप से निकलकर बाहर आकर मिलने-जुलने में विश्वास करेंगे। इस ऐप की प्रतियोगिता टिंडर, बंबल और फेसबुक से है। डेटिंग के मामले में ये ऐप तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ अलग करने की चाह में कंपनी से यह पोस्ट निकाली है। कंपनी के कम्यूनिकेशन डायरेक्टर ने बताया कि कैंडिडेट्स को इस पोस्ट के लिए सोशलॉजी में पीएचडी होना जरूरी है। इसके ही साथ उनको लव, रिलेशनशिप, सेक्स में भी रिसर्च करना जरूरी है।