फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र की अपील, परमाणु परीक्षण पर जल्द पाबंदी की जरूरत

Wed, 30 Aug 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरेस
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया द्वारा मंगलवार को किए गए परमाणु परीक्षण के ठीक बाद संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर दनिया के तमाम देशों से अपील की है। यूएन ने कहा है कि परमाणु परीक्षण पर जल्द पाबंदी लगाने की जरूरत है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने मंगलवार को मिसाइल परीक्षण किया। यह मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी और जापान के एक द्वीप के पास उत्तरी प्रशांत महासागर में जाकर गिरी है।
विज्ञापन


परमाणु परीक्षण पर कानूनी रूप से पाबंदी की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को भारत सहित सभी देशों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि व्यापक परमाणु परीक्षण पाबंदी संधि (सीटीबीटी) जल्द लागू हो। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा निरंतर परमाणु परीक्षण पर कानूनी रूप से पाबंदी की जरूरत है।

पढ़ें:- संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को चीन की मंजूरी, उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी धमकी

परमाणु परीक्षण के खिलाफ वैश्विक नियम
अंतरराष्ट्रीय परमाणु परीक्षण निषेध दिवस पर अपने संदेश में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि करीब 20 साल से स्वैच्छिक एकपक्षीय प्रतिबंध के आधार पर परमाणु परीक्षण के खिलाफ वैश्विक नियम मौजूद है। इसकी प्रशंसा होनी चाहिए लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें:- नई पाबंदियों से उत्तर कोरिया को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान!

सात दशकों में दो हजार से अधिक परमाणु परीक्षण
उन्होंने कहा कि दक्षिण प्रशांत से उत्तरी अमेरिका, मध्य एशिया से उत्तरी अफ्रीका तक बीते सात दशकों में दो हजार से अधिक परमाणु परीक्षण हुए हैं। गुटेरेस ने यह संदेश ऐसे समय दिया है जब परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल दागी जो जापान के ऊपर से होकर गई। यह हाल के समय में भड़काऊ मिसाइल परीक्षणों में से एक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें