फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट पर बोले ट्रंप- 'सारे विकल्प टेबल पर मौजूद'

Tue, 29 Aug 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
किम जोंग-उन और ट्रंप
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि सारे विकल्प टेबल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि खतरनाक और अस्थिर क्रियाएं उत्तर कोरिया को बाकी के देशों से अलग कर रही हैं। 
विज्ञापन


जारी बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया उत्तर कोरिया के संदेश को साफ तरीके से समझ रही है। उत्तर कोरिया की ये शासन पद्धति बाकी के साथी देशों के साथ अपने न्यूनतम इंटरनेशनल स्टेंडर्ड को दर्शाती है। 

पढ़ें: उत्तर कोरिया की मिसाइल से डरना जरूरी क्यों?

व्हाइट हाउस ने बताया कि इससे पहले, उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ बात की। दोनों नेताओं ने सहमति के साथ कहा कि उत्तर कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और कोरिया गणराज्य के साथ ही दुनिया भर के देशों के लिए एक गंभीर और प्रत्यक्ष खतरा बन गया है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रम्प और अबे ने उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ऐसा करने की पूरी कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध किया।  
विज्ञापन


पढ़ें: नॉर्थ कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण, जापान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें